Girl in a jacket

Ballia : व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मानित

बलिया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का बलिया आगमन हुआ। हनुमानगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों से मिलकर सदस्यता अभियान में भाग लेने के लिए आग्रह किया।

मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी का मल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सम्मान किया और अरविन्द गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को पुष्प एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। भाजापा जिलाध्यक्ष संजय यादव, राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सतीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष आमिर चंद गुप्ता, लालन गुप्ता, ताराचंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Girl in a jacket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket