Ballia : वैवाहिक कार्यक्रम के बीच दुल्हे के भाई ने फांसी लगाकर दी जान

बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिड्ढा में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे के करीब सुभाष चौहान 35 वर्ष पुत्र राजेंद्र चौहान ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना होने पर परिवार के सदस्यों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुभाष चौहान के छोटे भाई का तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक अपने परिवार से अलग अपने पुराने घर में रहता था जबकि तिलक का कार्यक्रम नए घर में आयोजित था।


सब लोग तिलक के कार्यक्रम में व्यस्त थे। तभी रात के समय पुराने घर से कोई सामान लेने मृतक की बहन गई जहां मृतक फंदे पर लटका हुआ था। जिस पर चिल्लाते हुए घर के सदस्य द्वारा घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी गई। लोगों ने बताया कि मृतक और उसकी पत्नी द्वारा आए दिन आपस में विवाद होता था। घटना के दिन भी उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। लोगों ने बताया कि घटना के कुछ समय पहले तक पत्नी घर पर थी लेकिन घटना होने के बाद वह घर से अपने मायके चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
