Asarfi

Ballia : 11वीं की छात्रा बनी सिकंदरपुर की सांकेतिक थाना प्रभारी, किया शिकायतों का निपटारा

width="500"
Girl in a jacket


सिकंदरपुर (बलिया)।
क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज की ग्यारहवीं की छात्रा निधि वर्मा को सिकंदरपुर थाने का सांकेतिक प्रभारी निरीक्षक बनाकर पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। निधि ने सांकेतिक प्रभारी निरीक्षक बन कर लोगों की फरियाद भी सुनी और संबंधित को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत छात्राओं को विभिन्न अधिकारियों के पद का सांकेतिक प्रभारी बनाया जाता है। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। सिकंदरपुर थाने में गांधी इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 आदि के विषय में बताया गया।

रमेश जायसवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *