Asarfi

Ballia : नाबालिग लड़कियों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

width="500"

बलिया। स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं को बहला फुसलाकर दूसरे प्रांत में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ मनियर पुलिस ने किया है। जिसका मुख्य अभियुक्त मोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गौराबगहीं गंगापुर थाना मनियर जनपद बलिया है। बिगत दिसंबर एवं जनवरी महीने में कॉलेज में गई दो छात्राएं गायब हो गई जिनके संदर्भ में उनके परिजन मनियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दरमियान एक नाबालिक किशोरी के परिजन पुलिस कार्यालय बलिया पहुंचे तथा बताए कि मेरी बेटी का फोन आया था जिसमें वह बता रही थी कि उसे बंधक बनाया गया है।

इस मामले की पुलिस छानबीन की तथा इस मामले को लेकर आगे बढ़ रही थी कि इस धंधे में संलिप्त मुख्य अभियुक्त मोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गौराबंगही गंगापुर थाना मनियर व एक नाबालिग अपचारी लड़की जो गायब किशोरियों के सहेली बताइ जा रही है की संलिप्तता सामने आई। दोनों किशोरियों को राजस्थान की पाली नामक जगह से बरामद किया गया। जिनके यहां से लड़की बरामद हुई है उनको भी पुलिस गिरफ्तार की है।

इस मामले में चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है जिनमें मुख्य अभियुक्त मोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गौराबंगही गंगापुर थाना मनियर एवं मनियर थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिग किशोरी जो गायब हुई किशोरियों की सहेली बताई जा रही है को गिरफ्तार किया गया। तथा जिनके यहां से दोनों की किशोरियां बरामद हुई है उनमें अशोक कुमार कुमावत पुत्र पोमा राम जी निवासी धमलक्ष्मी नगर पाली थाना सदर जिला पाली राजस्थान एवं किशन भाटी पुत्र लक्ष्मण भाटी निवासी सुंदर नगर पाली थाना ट्रांसपोर्ट नगर जिला पाली राजस्थान उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के पास से मिला 35000 नगद
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने बताया कि घर से नाराज बच्चियों को प्रलोभन देखकर उनको दूसरे प्रांत में ले जाकर बेंच देते थे। अभियुक्त गणों के पास से पुलिस ने पैंतीस हजार रुपए नगद बरामद किया है। चारों अभिक्तों को दोनों मुकदमे में विभिन्न धाराओं में चालान किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार बरुण, उप निरीक्षक मोहम्मद इस्माइल शेख ,कांस्टेबल रितेश पांडेय, कांस्टेबल विजय पटेल, महिला कांस्टेबल श्रवेता अग्रहरि रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *