Asarfi

Ballia : बलिया के कैदी ने मऊ जिला कारागार में फांसी लगाकर दी जान

width="500"
Girl in a jacket

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के खैरा खास मधुबनी निवासी मुकेश यादव 24 वर्ष तेजू यादव ने मऊ जिला कारागार में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कैदी पास्को एक्ट के मामले में 12 फरवरी 2024 से बलिया जिला कारागार जेल में बंद था। 21 अगस्त 2024 को उसे बलिया से मऊ जिला जेल में शिफ्ट किया गया। कैदी युवक द्वारा शौचालय में गमछे के सहारे शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार कैदी ने गांव की एक लड़की से छेड़खानी की थी जिसके आरोप में वह जेल में बंद था। शनिवार के शाम मुकेश ने शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *