Ballia : भाजपा के दो तो सपा के तीन विधायक व तीन सांसद



रोशन जायसवाल
बलिया। जिले में भले ही मुख्यमंत्री योगी का राज चलता हो लेकिन चारों तरफ सपा ही सपा दिखायी दे रही है। इसको ऐसे समझें, बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दयाशंकर सिंह जो उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री है। वहीं निषाद पार्टी से भाजपा समर्थित केतकी सिंह बांसडीह से विधायक है। बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा सपा समर्थित विधायक हंसू राम है। वहीं रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह है।

वहीं दूसरी तरफ नजर डालें तो बलिया जिले को तीन लोकसभा टच करती है। बलिया, सलेमपुर और घोसी। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में सपा के सांसद है। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय, सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर और घोसी से सपा सांसद राजीव राय है। इसके अलावा फेफना विधानसभा से सपा विधायक संग्राम यादव, बैरिया में सपा विधायक जयप्रकाश अंचल, सिकंदरपुर मंें सपा विधायक मो. रिजवी है। इसके अलावा नगर पचायतों व क्षेत्र पंचायतों में भी सपा के झंडे बुंलंद है। वहीं जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से आनंद चौधरी है।
क्षेत्र की जनता जब कोई काम लेकर सपा विधायकों व सांसदों के पास पहुंचती है तो कुछ विधायकों व सांसदों का कहना होता है कि हमारी सरकार नहीं हैं। अब जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या यह उत्पन्न होती है कि हमने जिनको विधायक व सांसद चुना वह हमारी समस्याओं को कैसे गंभीरता से लेकर उसका निदान करेंगे। वहीं सांसदों के सामने भी जनता काम लेकर पहुंच रही हैं। योगी सरकार में सपा के सांसदों व विधायकों का थाना व तहसील व अधिकारियों के यहां इनकी बात सुनी जाती है कि नहीं यह तो विधायक व सांसद ही बता सकते है। वहीं भाजपा के विधायक दयाशंकर सिंह व केतकी सिंह के यहां जनता दरबार लगता है।
बिजली की समस्या गंभीर, परेशान हो रहे उपभोक्ता
जिले में बिजली कटौती व जर्जर की समस्या गंभीर बनी हुई है। उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही हैं। हालांकि सरकार बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिये पूरी तरह से कटिबद्ध है। लेकिन सपा के सांसद और विधायक बिजली कटौती के सवाल पर खामोश दिखायी दे रहे है।
अस्पतालों की समस्याओं को लेकर सपाईयों में नहीं दिख रहा तेवर
इस समय शहर व गांव के अस्पतालों में डाक्टरों की कमी बतायी जा रही है। जितने मरीज जा रहे है वे भीषण गर्मी में परेशान हो रहे है। कई जांचें नहीं हो रही है। जनता परेशान है। लेकिन अस्पताल प्रशासन का दावा है कि उनके यहां पर्याप्त व्यवस्था है उनके यहां कोई कमी नहीं है। वहीं अस्पतालों में समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ता खामोश दिखायी दे रहे है।