Asarfi

Ballia : पंचतत्व में विलीन हुआ सबका चहेता अमन, अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग

बेल्थरारोड (बलिया)। फिल्मी सिटी मुंबई में रहकर फिल्म और सीरियल के एक्टर का रोल अदा करने वाले अमन जायसवाल (24) की शव यात्रा स्थानीय नगर के उनके निवास स्थान से रविवार की प्रातः 9 बजे फूल मालाओं से सुसज्जित वाहन पर उनके शव के साथ निकाली गयी। शव यात्रा में हजारों लोगों संग सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहन, दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहनें कतारबद्ध होकर घाघरा नदी के किनारे तुर्तीपार में पहुंचे। जहां पंडित नागेन्द्र उपाध्याय ने बैदिक रीति से शव को पंचतत्व में विलीन कराने के लिए कार्यक्रम सम्पन्न कराया। फिर श्मशान घाट से अग्नि प्राप्त कर विलखते मन से पिता आशीष जायसवाल ने अपने परिजनों संग पांच फेरे लेने के बाद मुखांगिनी दी। शोक में नगर सभी प्रतिष्ठान बन्द पाये गये। इस घटित घटना से पूरा परिवार उभर नही पा रहा है। पहाड़ रुपी इस विपत्ति से उबरने के लिए परिजनों को सम्भालने वाले लोग लगे हुए है।

Harisankar Prasad Law
sanbeam


ज्ञातब्य है कि मुम्बई में दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव प्राप्त कराया था। लकड़ी के तख्ते में सील बन्द शव शनिवार की देर शाम करीब 07.15 बजे बेल्थरा रोड स्थित आवास पर एम्बुलेंस से पहुंचा था। मृत अमन का शव मुम्बई से एयर प्लेन से बाबतपुर पहुंचा था। काफी रात्रि होने के कारण शव का अंतिम दाह संस्कार अगले दिन रविवार को किया गया। अमन जायसवाल (24) पुत्र आशीष जायसवाल की मुंबई में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। स्थानीय भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल मंटू का भतीजा अमन जायसवाल बहुत ही होनहार युवक था।

शवयात्रा में ये हुए शामिल
इस शव यात्रा में पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, ड ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन यादव, डा. फैजुर्रहमान, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, डा. शेषमणि सिंह, डी एन शर्मा, सतीश दुबे, प्रवीण नारायण गुप्त, सुनील श्रीवास्तव एडवोकेट, सुनील कुमार टिंकू, रुद्र प्रताप यादव, रविशंकर सिंह, पिक्कू, विवेक सिंह परिहार, दिलावर हुसैन, ?दार यशवंत सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, मरगूब अख्तर, तौहीद अहमद लारी, शक्षक नेता आनन्द यादव, देवेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, सोनू फरसाटारी, पूर्व सभासद अजय जायसवाल गुड्डू, ईश्वर चन्द जायसवाल, शनि जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल पप्पू, जितेन्द्र जायसवाल, शशिकांत जायसवाल, संदीप बरनवाल, डा अनिल कुमार गुप्त, मोहन मद्धेशिया, प्रधान सज्जन पासवान, विनोद सेहरा, मंटू मल्ल, मोनू मोदनवाल, जावेद अनवर आदि शामिल रहे।

Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram