Asarfi

Ballia : गायत्री शक्तिपीठ: हर वार्ड में प्रत्येक गुरूवार को देव मंदिर पर होगा दीप महायज्ञ

बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर रविवार को जनपद स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी हुई। जिसमें 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव में भाग लेने वाले कार्यकर्ता भाई बहनों एवं सहयोग देने वाले समस्त जनपद वासियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले 1 वर्ष का कार्यक्रम का नियोजन एवं उसकी रूपरेखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रत्येक गुरूवार को हर वार्ड में निर्धारित देव मंदिर पर सबके लिए सद्बुद्धि सबके लिए उज्जवल भविष्य की कामना से दीप महायज्ञ किया जाएगा व प्रत्येक रविवार को एक साथ एक समय पर 108 घरों में देव स्थापना के साथ यज्ञ संपन्न किया जाएगा।

Harisankar Prasad Law
sanbeam

प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन 1 घंटे का झोला पुस्तकालय से सद्साहित्य पढ़ाने का 24 परजनों द्वारा संकल्प लिया गया और कुंभ स्नान के लिए 13 जनवरी से 26 फरवरी तक क्रमबद्ध रूप से सात दिवसीय शिविर में टोली के रूप में बलिया जनपद से कुंभ में जाकर शांतिकुंज के गतिविधियों में भागीदारी करने का संकल्प लिया गया।
शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि परमपूज्य गुरुदेव का संकल्प मनुष्य में देवत्व के उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है। सभी कार्यकर्ता आत्मकल्याण के लिए झोला पुस्तकालय के माध्यम से परमपूज्य गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने में मनोयोग से जुट जाएं। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ व गृहे गृहे गायत्री उपासना के क्रम में गायत्री महायज्ञ का विशेष अभियान चलाया जाएगा। शांति पाठ के साथ गोष्ठी संपन्न हुआ।

Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram