Asarfi

Ballia : 21 साल बाद बलिया को मिला नगर विधानसभा क्षेत्र का जिलाध्यक्ष

width="500"
Girl in a jacket

रोशन जायसवाल,
बलिया।
यह कहना गलत नहीं होगा कि 21 साल बाद बलिया जिले को नगर विधानसभा क्षेत्र का जिलाध्यक्ष मिला। करीब 2004 में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रज नारायण राय हुए। उसके बाद कई जिलाध्यक्ष हुए लेकिन बलिया नगर विधानसभा के 21 साल के बाद नगर विधानसभा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बलिया नगर के विधानसभाओं में चर्चाओं का बाजार है और खुशी का माहौल है।
यह अटकलें बहुत पहले से थी कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संजय मिश्रा पर अपनी मुहर लगा दी थी जिसकी चर्चा जोर शोर से चल रही थी। वैसे कुल तकरीबन 50 से ज्यादा लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था और जिलाध्यक्ष की दौड़ में भी रहे। लेकिन किसी ब्राह्मण चेहरे को लेकर भाजपा में चर्चाएं जबरदस्त रही। इसके पीछे यह भी माना जा रहा है कि संजय मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाने के पीछे ब्राह्मणों को खुश करना और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को अपने पक्ष में लेने के लिये भाजपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है, जैसा कि चर्चा चल रही है।

वहीं दूसरी चर्चा यह भी हो रही है कि भाजपा के जिले की राजनीति में क्षत्रिय समाज के नेता उच्च पद है। परिवहन मंत्री दयांशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर जो क्षत्रिय समाज से है। ऐसे में ब्राह्मण चेहरे को महत्व देते हुए भाजपा ने एक नया दांव खेला है और संजय मिश्रा को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया है।

ऊर्जा मंत्री के वीआईपी गाड़ी में दिखे नारद व सुरेंद्र
बलिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष की घोषणा करने के बाद ऊर्जा मंत्री पार्टी कार्यालय से बाहर निकले और मीडिया को संबोधित किया। उसके बाद वह गाड़ी पर बैठे, उसके पहले पूर्व मंत्री नारद राय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय यादव व पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह उनकी गाड़ी में बैठे हुए थे। ये लोग सीधे अन्य कार्यक्रमों के लिये रवाना हुए।

भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने खेली होली
संजय मिश्र के जिलाध्यक्ष बनने के बाद भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईयां देते रहे और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते रहे। करीब 12 बजे से लेकर पांच बजे तक भाजपा कार्यालय में जबरदस्त भीड़ रही। वहीं कड़ी सुरक्षा में कोतवाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य थानेदार तैनात रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *