Asarfi

Ballia : मुंडन संस्कार से शहर में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन, देखें तस्वीरें…

बलिया। जनपद में सतुआन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को आस्था से जुड़े लोगों ने गंगा एवं तमसा के पावन तट पर आस्था की डुबकी लगाई। इस पर्व पर गंगा के अलावा अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने गंगा स्नान के बाद तटों पर विधिवत पूजन-अर्चन किया। बच्चों के मुडंन संस्कार के लिए सोमवार को शहर के शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट सहित आदि अन्य घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

Harisankar Prasad Law

वहीं मुंडन संस्कार की वजह से शहर पूरी तरह जाम के झाम में फंस गया। पुलिस के जवान जाम समाप्त करने के लिये जद्दोजहद करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जाम से लोग बिलबिला उठे। सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करने से आवागमन बाधित हो गया था। पूरे दिन रेंगते हुए वाहन चले।


भीषण गर्मी से बचने के लिए सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर की सभी दिशाओं से वाहनों का आने का सिलसिला पूरे दिन कायम रहा। इन वाहनों पर लगे ध्वनि विस्तारक के साथ ही धार्मिक गीतों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया था। लोगों को जाम के साथ ध्वनि प्रदूषण का भी सामना करना पड़ा। शहर के ओवरब्रिज के नीचे और उपर दोनों जगहों पर जाम लगा रहा। मुंडन संस्कार के लिये लोग सभी नियमों को तोड़कर ट्रैक्टर ट्राली, पिकअप और अन्य वाहनों से घाटों की तरफ चल पड़े। जिधर देखिये उधर महिलाएं झुंड बनाकर मुडंन संस्कार के गीत गाती नजर आयी।

घाटों पर पहुंचने के तुरंत बाद श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाये तथा बच्चों का मुंडन कराकर उन्हें भी स्नान कराये। वैदिक मंत्रोचार के बीच गंगा मइया की पूजा-अर्चना किया गया। इसके बाद नाव पर सवार होकर श्रद्धालु गंगा के दूसरे किनारे पहुंचें जहां परंपरागत तरीके से गंगा मइया की आराधना करने के बाद वापस लौटे।

Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram