Asarfi

Ballia : अपनी मांग को लेकर डीएम से मिले राष्ट्रीय पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मण्डल


बलिया।
जिले के पत्रकारों के बैठने, कार्य करने हेतु सार्वजनिक स्थान आवंटित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से मिला। उल्लेखनीय है कि बलिया में पत्रकारों एवं विभिन्न संचार माध्यमों से पत्रकारिता करने वाले मीडिया कर्मियों के बैठने एवं कार्य सम्पादित करने हेतु कोई भी सार्वजनिक स्थान निर्धारित नहीं है, जिसके चलते उन्हें प्रतिदिन अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समाज के दबे-कुचले लोग लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की सेवा व सहायता लेने में वंचित रह जाते हैं। सर्दी, गर्मी बरसात में विभिन्न विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए बलिया के मीडिया कर्मी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेड़ों के नीचे अत्यंत दुखदाई स्थिति में अपने कार्यों को सम्पादित करते हैं। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार के समक्ष पत्रकारों की इस समस्या को रखते हुए मांग किया है कि बलिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित किसी भी सार्वजनिक स्थान को मीडिया कर्मियों के बैठने, कार्य करने इत्यादि हेतु आवंटित किया जाय। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के इस प्रतिनिधिमंडल में सर्व अजय कुमार उपाध्याय, संरक्षक अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक मंडल, विजय मिश्र वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरेंद्र मोहन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पिन्टू सिंह राष्ट्रीय सह संयोजक, सत्यव्रत सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अमरनाथ चौरसिया जिला अध्यक्ष बलिया, डॉ. विजया वर्मा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बलिया, कमलेश ओझा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन जायसवाल कोषाध्यक्ष, क्षितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ जितेंद्र, जिला मंत्री आदि उपस्थित रहे।

Harisankar Prasad Law
Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram