Asarfi

Ballia : पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान


बलिया।
शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं, बेटियों को स्वावलम्बी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक समग्र अभियान ‘‘मिशन शक्ति अभियान’’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 01 अक्टूबर 2024 को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में थाना चितबड़ागांव अन्तर्गत “द ग्रामर पब्लिक ज्ञानपीठ कस्बा चितबड़ागांव” स्कूल में, थाना नगरा अन्तर्गत “नेशनल कान्वेंट स्कूल” में व थाना रेवती अन्तर्गत “न्यू डी0ए0वी0 पब्लिक स्कुल पचरुखिया” में थानों की मिशन शक्ति टीम की शक्ति दीदी, महिला बीट अधिकारी, आरक्षियों, एण्टीरोमियों टीम जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूलों में छात्राओं को व थाना मनियर द्वारा चौराहों, बाजारों में महिलाओं, लड़कियों को “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में जागरूक किया। उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0 प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताआंे के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

Harisankar Prasad Law
Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram