Asarfi

Ballia : रक्षाबंधन पर विशेष: इस शुभ मुहुर्त पर बांधे राखी

बलिया। सनातन धर्म में सावन का महीना देवो के देव महादेव को समर्पित होता हैं। इस महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस महीने का समापन सावन सावन पूर्णिमा पर होता हैं। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। भाई- बहन के प्रेम का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन में इस वर्ष भद्रा का साया पड़ रहा है। भद्रा मकर राशि पर 18 अगस्त को रात्रि 2 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 19 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है। कुंभ राशि पर भद्रा 19 अगस्त रात्रि 8 बजकर 13 मिनट के बाद को प्रारंभ हो रहा है। अतः 19 अगस्त पूरा दिन भद्रा पृथ्वीलोक में नही है, स्वर्गलोक में है। मकर राशि पर भद्रा स्वर्गलोक में होने से दिन भर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
मेष मकर वृष कर्कट स्वर्ग, कन्या तुला मिथुन धन नागे।
कुंभ मीन अली केशर मध्ये, विचरित भद्रा त्रिभुवन मध्य।
मेष राशि पर भद्रा होने पर, वृष व मकर राशि पर भद्रा होने पर स्वर्गलोक में भद्रा का वास होता है। स्वर्गलोक में भद्रा होने पर कोई भी कार्य करने पर शुभ होता हैं। (स्वर्गे भद्रा शुभम भुयात पाताले च धनगम। मृत्युलोके यदा भद्रा सर्व कार्य विनाशनी।।) दिन का भद्रा रात्रि या रात्रि का भद्रा दिन में हो, तो दोषकारक न होकर कल्याणकारक होती है। 19 अगस्त को दिनभर मकर राशि पर भद्रा है। रात्रि 8 बजकर 13 मिनट के बाद कुंभ राशि पर भद्रा पृथ्वी लोक पर हो रहा है। अतः रक्षाबंधन प्रातः 5 बजकर 36 मिनट से रात्रि 8 बजकर 12 मिनट तक रक्षाबंधन (राखी) बांधने का शुभ मुहूर्त है।
डॉ. अखिलेश उपाध्याय (ज्योतिषाचार्य) ने बताया कि सावन शुक्ल पूर्णिमा में 19 अगस्त यानी सोमवार को श्रवण व धनिष्ठा नक्षत्र के युग्म संयोग एवं सौभाग्य व शोभन योग में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा। राखी को रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीप एवं प्रसाद से पूजा कर मंत्रोचार करते हुए बांधने से सर्वदा मंगल हो।

राशि के अनुसार बांधे राखी
मेष – लाल केशरिया या पीला रंग की राखी।
वृष – नीला रंग या चांदी का राखी।
मिथुन – हरे रंग की राखी।
कर्क – सफेद धागा या मोती से निर्मित राखी।
सिंह – गुलाबी, लाल या केशरिया रंग की राखी।
कन्या – सफेद या हरे रंग की राखी।
तुला – फिरोजी या जामुनी रंग की राखी।
वृश्चिक – लाल रंग की राखी।
धनु – पीले रंग की राखी।
मकर – गहरे लाल रंग की राखी।
कुंभ – रुद्राक्ष से निर्मित राखी।
मीन – पीला या सफेद रंग की राखी।

Harisankar Prasad Law
Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram