Asarfi

Ballia : भाजयुमो की बैठक में 25000 सदस्य बनाने का लक्ष्य हुआ निर्धारित


बलिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बांसडीह विधानसभा के मंडल अध्यक्ष गण मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक जिला सह सदस्यता प्रमुख की बैठक बांसडीह डाक बंगला में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है।

Harisankar Prasad Law

भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीति राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीति राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।

बैठक में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे जनपद में 25000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है भारत युवा प्रधान देश है।

इस नाते भी युवाओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की है आप सभी की कार्यक्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज विधानसभा को जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे आप सभी पूरा करेंगे बैठक की। अध्यक्षता जिला सहसंयोजक जितेंद्र गुप्ता एवं संचालन अभिनव सिंह चंचल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मिंटू मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, दीपक ठाकुर, राहुल तिवारी, रितेश सिंह, शुभम सिंह मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram