Asarfi

Ballia : भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर उनके उपदेशों को किया याद

width="500"
Girl in a jacket

बलिया। जगदीशपुर स्थित कुशवाहा सभा के पूर्व मंत्री परमात्मा कुशवाहा के आवास पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देर शाम उनके भगवान बुद्ध के मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर उनके उपदेशों को याद किया। साथ ही इनके बताए गए आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

श्रद्धालुओ ने बरगद की पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यापक तेज बहादुर वर्मा ने कहा कि हर इंसान को ये समझना चाहिए कि कोई भी दुख हमेशा नहीं रहता है, उसको खत्म किया जा सकता है। दुख निवारण का उपाय है। दुःख को दूर करने के लिए इंसान को भगवान बुद्ध के बताए गए सद् मार्ग यानी अष्टांगिक मार्ग को जानना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से हृदयानन्द वर्मा, रामप्रवेश वर्मा, अजीत वर्मा, महेश वर्मा, बंटी वर्मा, प्रेम वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान सुधीर मौर्य, प्रधान रामप्रवेश वर्मा, भानु प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रधान रामजी वर्मा, सतेंद्र वर्मा, पवन कुशवाहा, विनोद वर्मा, तिलक मौर्य, अजीत मौर्य आदि रहे। सबके प्रति आभार प्रकट परमात्मा कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *