
रेनू गुप्ता देंगी नगर के विकास में गति
बलिया। बेल्थरारोड नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में करीब 35 करोड़ के कार्य योजना प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर पंचायत के प्रथम महिला चेयरमैन रेनू गुप्ता ने नगर में विकास कार्य तेज करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता करने पर जोर दिया, जिसके बाद सभी वार्ड सदस्यों ने नगर के विकास को लेकर प्रस्तावित कार्यों के मसौदे पर विस्तार से चर्चा किया, जिसके बाद सभासदों की आम सहमति से नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया। नगर के सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण को पुलिस की मदद से हटाया जायेगा और नए विकास योजनाओं को पूरा किया जायेगा।


नगर के प्रत्येक वार्ड में पेयजल के लिए आरओ बूथ लगेगा। तालाबों का सुंदरीकरण होगा। साथ ही नगर में नाली, नाला, सड़क, पथ प्रकाश, साफ-सफाई और आवश्यक सफाई उपकरण के लिए करीब 35 करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जायेगा। बैठक में ईओ ब्रजेश गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, सभासद निलेश गुप्ता, राममनोहर गांधी, सुधीर मौर्य, दुर्गावती देवी, परवेज हमजा गुड्डू, सुनील गुप्ता, मो. सद्दाम, संगीता मौर्य समेत सभी सभासद मौजूद रहे।
