
बलिया। सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के 6 छात्र क्रमशः आदित्य कुमार सिंह 99.31, संतोष पत्रा 99.3, सिद्धार्थ कुमार सिंह 98.2 रितिक श्रीवास्तव 94.7, आकाश गुप्ता 93..83 तथा हर्षित यादव 75.54 ने जेईई मेंस में अपना परचम लहराकर विद्यालय सहित समूचे जनपद का नाम रोशन किए हैं। विद्यालय के प्रांगण में उपरोक्त छात्रों को उनके अभिभावकों सहित बुलाकर प्रधानाचार्य शुभ्रा अपूर्वा एवं शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। अपनी एक शुभकामना संदेश में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ अभिनव नाथ तिवारी ने कहा के छात्रों द्वारा अर्जित यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक मील का पत्थर है। प्रधानाचार्य शुभ्रा अपूर्वा ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपनी शुभकामना संदेश में जीवन पथ पर और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन एसबीएन तिवारी ने सामूहिक तौर पर अपने शुभकामनाएं व्यक्त की। विद्यालय में चहुओर खुशी का माहौल था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

