
बलिया। कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं बल्कि अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं। अपनी भक्ति भावना से समाज को एकता के सूत्र में बांधने वाले संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती के अवसर पर विधान सभा फेफना के बभनौली (रईया खाड़ी) स्थित नवनिर्मित रविदास मंदिर का उद्घाटन के दौरान जदयू के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने कही। इस दौरान अवलेश सिंह ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। अवलेश सिंह ने उपस्थित जनता तथा ग्राम प्रधान रविंद्र राम का भी अभार व्यक्त किया।

