
बलिया। भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने पार्टी से बगावत कर निकाय चुनाव लड़ने वाले 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जो नगरीय निकाय चुनाव में घोषित भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़कर अनुशासनहीनता कर रहे थे। शीष नेतृत्व के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि अगर कोई भाजपा कार्यकर्ता इन बागी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने गनेश प्रसाद सोनी, नगर पंचायत, सिकन्दरपुर, बृज कुमार सिंह, नगर पंचायत, चितबड़ागांव, शशिकला तिवारी, नगर पंचायत, चितबड़ागांव, आनन्द कुमार सिंह, नगर पंचायत, चितबड़ागांव, विवेक कुमार राजभर विक्की, नगर पंचायत, रतसड़कलां, पूनम गुप्ता, नगर पंचायत, बांसडीह,राकेश मिश्र, नगर पंचायत, बांसडीह,राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह ष्माण्डलूष्, नगर पंचायत, रेवती, बब्लू पाण्डेय नगर पंचायत, रेवती, महेश तिवारी, नगर पंचायत, रेवती, नीतू सिंह, नगर पंचायत, सहतवार को पार्टी से निष्कासित किया है।

