
बेल्थरारोड (बलिया)। विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तहत कराए जा रहे 24 कुंडिय राष्ट्र जागरण संगीतमय गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिवस सोमवार को नगर के राधिका मैरिज हाल बेल्थरा रोड से सोमवार को शोभा कलश यात्रा निकालकर नगर के चरण सिंह तिराहा, पुलिस चौकी, रामलीला मैदान, श्री राम जानकी मंदिर, रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए पुरे नगर का भ्रमण करते हुए अपने स्थान तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों नारियां कलश सिर पर धारण कर यात्रा की। कलश यात्रा में युग शक्ति नारी सशक्तिकरण वर्ष युग निर्माण योजना आदि दैवीय नारों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।

यह कार्यक्रम 6 नवंबर से चलकर 9 नवंबर तक चलेगा, जिसका पूर्णाहूति व भण्डारा 9 नवंबर को होगा। इसमें नित्य शाम को युग निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, मानव निर्माण आदि के तहत नित्य सायंकाल प्रवचन और सुबह सात बजे से यज्ञ आहूति की जाएगी। आयोजन के मुख्य यजमान कृष्णा मद्धेशिया व मंजू देवी रही।

शांतिकुंज हरिद्वार से ए टोली में टोली नायक योगेश पटेल, विकास भाई ब्रह्म भट्ट महादेव साहू मनु राम मरकाम अरुण बरवडे व कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक अरविंद कुमार गुप्ता मोहन मद्धेशिया के साथ दयानंद मद्धेशिया, श्रीराम गुप्ता अभिनय शरण आचार्य, सुरेश पटेल, माखनलाल मद्धेशिया, कृष्ण कुमार मद्धेशिया, अशोक सिंह सहित कलश सिर पर धारण करने वाली देवियों में रोशनी निशा आयुषी पल्लवी पुनीता अंजलि दीपा संजना करिश्मा रूबी पिंकी ऋतंभरा अंजलि प्रिया सहित सैकड़ों नारियां सर पर कलश लेकर नगर भ्रमण की।
