
सीएमओ ने दी जानकारी
बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी जयंत कुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी की जिला चिकित्सालय बलिया में इलाज के दौरान कुल 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जून को 23 व 16 जून को 11 लोगों की मौत हुई है। लगभग सभी वृद्ध विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे। जिन्हें गम्भीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जिनकी मृत्यु जांच व इलाज के दौरान हुई। बताते चलें कि इस समय मौसम का तापमान अधिक होने के कारण गर्म हवा लू के चलते कई वृद्ध डायरिया व अन्य बीमारियों से ग्रसित हुए थे। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की काफी भीड़-भाड़ चल रही है। ऐसे में आवश्यकता है कि जिला अस्पताल में उत्तम व्यवस्था किया जाय। साथ ही इलाज से सम्बन्धित सभी चीजों को दुरूस्त किया जाय, ताकि संसाधन के अभाव में किसी के साथ घटना न घटे। वैसे जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन उसके संचालन को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

