
बलिया। स्वाट टीम बलिया व थाना चितबड़ागांव बलिया की संयुक्त पुलिस टीम को अवैध पटाखों के भण्डारण/बिक्री करने वाले 4 नफर अभियुक्तगणों का गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 20 बोरी जिसमें लगभग 480 किग्रा अवैध पटाखा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द द्वारा अपराधों एवं त्योहारों में अवैध कार्यों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी सदर अशोक मिश्रा के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी मयफोर्स व एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव मयफोर्स के साथ आगामी त्यौहार दीपावली के दृस्टिगत देखभाल क्षेत्र दौरान भ्रमण थाना क्षेत्र में मुखबीर खास की सूचना पर 20 बोरी अवैध पटाका भण्डारन करने वाले अभियुक्तगण राजेन्द्र प्रसाद पुत्र श्यामबिहारी, रोहित कुमार पुत्र गणेश प्रसाद, सचिन पुत्र त्रिभुवन प्रसाद गुप्ता और त्रिभुवन प्रसाद पुत्र स्व. श्यामबिहारी प्रसाद जायसवाल समस्त निवासीगण वार्ड नं. 03 अम्बेडकरनगर थाना चितबड़ागांव को वार्ड नंबर 05 ब्राह्मी बाबा नगर कस्बा चितबड़ागांव से हिरासत पुलिस में लिया गया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।