
बांसडीह (बलिया)। सीएम योगी आदित्यनाथ के बांसडीह में शुक्रवार को विधायक केतकी सिंह की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन महा सम्मेलन को लेकर गुरुवार को विधायक के मैरीटार स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में विधायक केतकी सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक महिलाओं को जनसभा में शामिल करने की अपील किया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष, सेक्टर व बूथ अध्यक्ष को अलग-अलग जिम्मेदारी दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में महिलाओं को सम्मान के साथ शामिल कराकर सीट तक बैठना सुनिश्चित करने को कहा। विधायक ने बताया कि महिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा तथा हजारों महिलाएं शामिल होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय यादव, विनोद शंकर दूबे, जयप्रकाश साहू, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, विश्राम सिंह, अभिषेक आनंद सिन्हा (राविन), तरुण प्रकाश सिंह पप्पू, भोला सिंह बघेल, गुड्डू सिंह, प्रतुल ओझा, नीतिश पाण्डेय रंजन, अभिजीत तिवारी बब्लू, शेतांशु गुप्ता, प्रतुल ओझा, दिनेश तिवारी, प्रमोद सिंह, टुनटुन उपाध्याय आदि रहेे।
नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन होगा ऐतिहासिक: केतकी सिंह
विधायक केतकी सिंह कार्यक्रम स्थल पर कहा कि नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांसडीह क्षेत्र के घाघरा नदी से हो रहे कटान रोकने का उपाय करने, बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में महिला महाविद्यालय की स्थापना करने, महिला चिकित्सालय की स्थापना करने की अपील करूंगी।