
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया द्वारा वांछित, वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 27 जनवरी 2023 को थाना सिकंदरपुर के उ0नि0 सूर्यनाथ यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सिकन्दरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29-23 धारा 354, 506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र स्व0 हरीशचन्द गोंड सा0 सिसोटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को बस स्टैन्ड सिकन्दरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सूर्यनाथ यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद, का0 जगदीश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया आदि शामिल रहे।

