
बलिया। अक्षय नवमी के दिन भृगु मंदिर स्थित आंवला वृक्ष की भक्तों ने पूजा किया। इसके बाद ब्राह्म्णों को भोजन कराया गया। सुबह से देर शाम तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। सुबह महिलाएं पूजन सामग्री लेकर आंवले के वृक्ष के नीचे पूजा करती दिखी गयी। ब्राहम्णों को दान-दक्षिणा देने के बाद आंवला वृक्ष के नीचे पूरा परिवार एक साथ भोजन करते दिखे। शहर के प्रमुख जगहों पर पूजन पाठ किया गया।