Ballia : भाजपा विधायक के साथ ही एक दर्जन नेताओं ने भी की है दावेदारी

रोशन जासवाल
बलिया। सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से कौन प्रत्याशी होगा? एक तरफ जहां विधायक संजय यादव पुनः अपनी दावेदारी कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, देवेन्द्र यादव, अच्छेलाल यादव, रवि राय, देवानंदन राजभर, अशोक राजभर, रंजना राय, मनोरमा गुप्ता के बाद अब नये दावेदार के रूप में डा. विजय रंजन ने भी दमदारी से टिकट की मांग कर रहे है। सिकन्दरपुर विधान सभा क्षेत्र में गोपनीय सर्वे के माध्यम से क्षेत्रवासियों का इनपुट लिया गया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि यहां से भाजपा का मजबूत एवं जिताऊ प्रत्याशी कौन होता? टिकट की लाइन में खड़े अधिकतर दावेदार गोरखपुर से लगायत लखनऊ तक पार्टी कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। इनमें से कुछ ऐसे दावेदार है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत करीबी भी है। विधायक संजय यादव की पहुंच शीर्ष नेताओं तक है। आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी शीर्ष नेतृत्व क्षेत्रवासियों के इनपुट के आधार पर टिकट देती है अथवा शीर्ष नेताओं की पैरवी पर। दीपावली, छठ महापर्व के अवसर पर क्षेत्र में दावेदारों की लगी होर्डिंग से राजनैतिक हलचल मची है।

इनसेट:-
इत्र उद्योग को नहीं मिली गति
बलिया। सिकन्दरपुर क्षेत्र गुलाब की खेती के नाम पर जाना जाता है। यही से गुलाब का इत्र विश्व के कई देशों में जाता है। सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि योगी सरकार में भी इत्र उद्योग को गति नहीं मिल पायी और यह धंधा मंदा हो चला है। योगी सरकार के बचे शेष दिन में यदि इत्र उद्योग पर कृपा हो जाय तो यह धंधा गति पकड़ सकता है और लोगों को रोजगार भी मिल सकता है।
इनसेट:-
सिकन्दरपुर क्षेत्र में बनाया जाय रेलवे स्टेशन
बलिया। सिकन्दरपुर विधानसभा में रेलवे स्टेशन की मांग कर रहे भाजपा नेता डा. विजय रंजन ने कहा कि अन्य विधान सभाओं के तहसील क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन है, लेकिन सिकन्दरपुर विधान सभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन न होने के बाद क्षेत्रवासी टैक्सी एवं बसों के सहारे यात्रा करने को विवश है। सिकन्दरपुर क्षेत्र में भी रेलवे स्टेशन होना चाहिए। उन्हांेने सुझाव देते हुए कहा कि बांसडीहरोड, मनियर होते हुए सिकन्दरपुर तक रेलवे लाइन बिछाकर उसे बिल्थरारोड तक जोड़ दिया जाय तो सिकन्दरपुरवासी बिल्थरारोड होते हुए गोरखपुर, मऊ व वाराणसी तक की यात्रा कर सकते है। डा. रंजन ने कहा कि इसकी आवाज उठाऊंगा।

Leave a Comment