
रोशन जायसवाल,

बलिया। विधानसभा चुनाव 2022 के निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और बाबूओं को निर्वाचन आयोग द्वारा सामूहिक प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह प्रमाणपत्र निर्वाचन आयोग से वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह को मिला है। बुधवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। निर्वाचन कार्य मंें कुल 178 लोगों की टीम जिले के सातों विधानसभाओं में लगायी गयी थी। जिनका कार्य लेखा टीम में 21, उड़नदस्ता टीम में 47, मानिटरिंग स्टेटिक निगरानी में 59, वीडियो अवलोकन टीम में 28, अनुश्रवण टीम में ंनौ, सहायक व्यय पर्यवेक्षक में सात और मीडिया प्रमाणन में चार लोगों की भूमिका रही है। सभी लोगों का कार्य संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कैशियर रामचंदर ने वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह को बधाई दी है।
