
बलिया। निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है उसके पहले आरक्षण सूची जारी की गयी, जिसमें अब बलिया नगर पालिका चेयरमैन पद का अनारक्षित हुआ है। जबकि इसके पहले जो सूची आयी थी उसमें बलिया नगर पालिका सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, लेकिन अब नये आरक्षण सूची में बलिया अनारक्षित हुआ है। वहीं रसड़ा नगर पालिका परिषद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
पहली बार में ही रतसर कला नगर पंचायत हुआ पिछड़ा वर्ग
बलिया। जिले में कुल 10 नगर पंचायत शामिल है, जिसमें दो नगर पंचायत नये है जहां पहली बार स्थानीय जनता चेयरमैन पद के लए मतदान करेगी। रतसरकला नगर पंचायत पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पहली बार नगर पंचायत बना नगरा में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है और इसके अलावा नगर पंचायत बैरिया महिला, नगर पंचायत चितबड़ागांव अनारिक्षत, नगर पंचायत सिकन्दरपुर पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत रेवती अनारक्षित, नगर पंचायत बांसडीह अनारक्षित, नगर पंचायत मनियर अनुसूचित जनजाति महिला, नगर पंचायत बेल्थरारोड पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत सहतवार अनारक्षित है।

