
बांसडीह। बांसडीह इंटर कालेज के खेल मैदान पर रविवार को सांसद खेल स्पर्धा में वाॅलीबाल व कबड्डी के खेल से सलेमपुर लोकसभा सांसद खेल स्पर्धा का समापन हुआ। कबड्डी में 8 तथा वाॅलीबाल में 6 टीमों ने भाग लिया। वाॅलीबाल में शिया अकादमी बांसडीह विजेता व छितौनी उपविजेता रही। कबड्डी में बेरूआरबारी विजेता व मैरीटार उप विजेता रही। वाॅलीबाल मंे बांसडीह के बलवीरको तथा कबड्डी में मैरीटार के ब्रजेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। मैच का शुभारंभ विधायक केतकी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा वाॅलीबाल का गेंद फेंककर किया। पुरस्कार वितरण व समापन सांसद रविन्दर कुशवाहा ने किया। सांसद ने कहा कि गांवों से ही खेल की प्रतिभाएं निकलती है। सभी खिलाड़ियों को आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलना चाहिए। सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन लोकसभा सलेमपुर में विधानसभा वार किया गया था। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रधान अरुण सिंह, सह संयोजक अवनीश मिश्र सिन्टू, नीतिश पाण्डेय रंजन, दीपक मिश्र, अजय साहू, अरविंद कुमार सिंह, दिनेश चैहान, अखिलेश सिंह गुड्डू, उपेन्द्रनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, निर्णायक विरेश दुबे, पंकज, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

