
बलिया। स्थानीय घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल में भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूम-धाम से मनायी गयी। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या छाया तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। विद्यालय के सह-निर्देशक साकेत त्रिपाठी ने कहा कि 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस अम्बेडकर जयंती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। संचालन निशा चौरसिया ने किया। गणेश गुप्त, निधि मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, रवि शंकर चौबे, अरुण कुमार, वेदांशी त्रिपाठी, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

