
बांसडीह (बलिया)। भाजपा बांसडीह मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को बांसडीह डाकबंगले पर मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बांसडीह मंडल के प्रवासी अरविंद राय ने सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने मंडल प्रवासी अरविंद राय को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये बांसडीह मंडल के प्रवासी अरविंद राय ने कहा की सगठन का एकमात्र लक्ष्य बूथ को और सक्रिय और गतिशील बनाना है, जिसके लिये सगठन नेतृत्व ने कई कार्ययोजना तैयार किया है। मण्डल प्रवासी श्री राय ने कहा की भाजपा के नये जिलाध्यक्ष सजय यादव के नेतृत्व में सगठन और मजबूत होगा साथ ही अब कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी कीमत पर क्षम्य नही होगा। आयोजित बैठक में आगामी कार्ययोजना से अवगत कराते हुये मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि 27 सितम्बर को बांसडीह मंडल के शकरपुरा, हालपुर, बांसडीह नगर, खरौनी तथा डूहिजान शक्ति केंद्रो के सभी बूथ अध्यक्षों से जिला नेतृत्व द्वारा नियुक्त बांसडीह मण्डल प्रवासी अरविंद राय संवाद करेंगे। आयोजित बैठक में रंजना सिंह, राजेंद्र सिंह, तेजबहादुर रावत, द्वारिका सिंह, बलिराम साहनी, अनिल वर्मा, रविंद्र मिश्रा, सिंपी सिंह, विवेक गुप्ता, अरुण पांडेय, राकेश वर्मा, मिथलेश चौबे सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री नवीन सिंह ने किया।