
रोशन जायसवाल
बलिया। भारतीय जनता पार्टी में अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा यह बताना जल्दीबाजी होगी। वहीं जिलाध्यक्ष के पद पर कई नामों की चर्चा चल रही है, जिसमें सिकन्दरपुर विधानसभा से संजय यादव का नाम भी सबसे आगे चल रहा है। वैसे भाजपा ने सिकन्दरपुर विधानसभा से ही दो बार देवेन्द्र यादव को भी जिलाध्यक्ष बनाया था। वैसे भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद पर लगातार ब्राह्मण और भूमिहार जाति के लोगों का ही कब्जा रहा। अन्य बिरादरी में क्षत्रिय समाज से विजय बहादुर सिंह एक मात्र भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन थे। वहीं दो बार यादव बिरादरी से भी जिलाध्यक्ष पद पर बैठाया। पहली बार भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर वैश्य बिरादरी से जयप्रकाश साहू को मौका मिला। अब देखना यह होगा कि अगला भाजपा का जिलाध्यक्ष किस बिरादरी का होगा।
अब तक के ये रहे जिलाध्यक्ष
डॉ. केशवदेव उपाध्याय, शिवभूषण तिवारी, कृपा शंकर पाण्डेय, शिवभूषण तिवारी, जय नारायण पाण्डेय, संग्राम भूषण मिश्रा, पीएन तिवारी, शेषमणि राय, ब्रजनारायण राय, उपेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र यादव, विजय बहादुर सिंह, देवेन्द्र यादव, विनोद शंकर दुबे व जयप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष बनाये गये।