
रेवती। भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक पूर्व विधायक शिव शंकर चैहान की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक शिव शंकर चैहान ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी यूं ही नहीं बनी है। इसे सजाने व संवारने में आप सभी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे विश्व की नजरें आज भारत पर टिकी हुई है।


भारत की अध्यक्षता में जी-20 की बैठक होने जा रही है। मुख्य अतिथि शिव शंकर चैहान ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार साकार कर रही है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक जन तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दें। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीर बहादुर सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य कौशल सिंह, ओंकार नाथ ओझा, राणा जोगेंद्र विक्रम सिंह मांडलू, महावीर तिवारी, अनिल सिंह, मुकेश पांडेय, राजेंद्र पांडेय, सुशील पांडेय, सत्यदेव तुरहा, शांतिल गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, झाबर पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं संचालन भाजपा मंडल महामंत्री धनंजय सिंह ने किया।
