
बाँसडीह। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यूपी में सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड दर्ज होने पर शुक्रवार को भाजपा बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाँसडीह कचहरी चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर पर विशेष पूजा पाठ और हवन के साथ ही प्रसाद वितरण का आयोजन मंदिर के पुजारी पं0 अशोक पांडेय के सानिध्य में किया। बताते चले कि बीते पाँच साल और 347 दिन से लगातार सीएम हैं योगी। इसके पहले कांग्रेस शासन में डॉ. संपूर्णानंद पाँच साल 345 दिन तक लगातार मुख्यमंत्री रहे थे। आज मुख्यमंत्री योगी द्वारा रिकार्ड बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ और प्रसाद वितरण कराया। साथ ही पुजारियों द्वारा शंखनाद किये जाने से मन्दिर गूंज उठा। भाजपा बाँसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था के साथ ही आम लोगांे के लिये लागू योजनाएं धरातल पर दिख रही है। श्री ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास फलीभूत हो रहा है। आयोजित कार्यक्रम में मूनजी गोंड, तेजबहादुर रावत, अखिलेश तिवारी, अरुण पांडेय, अभिषेक सिंह, राकेश पासवान, शनि राजभर, रोहित गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

