
सरकार मेें अन्याय चरम पर, नहीं मिल रहा न्याय
बलिया में एक घंटे 16 मिनट तक रहे पूर्व सीएम अखिलेश

रोशन जायसवाल,
बलिया। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक घंटा 16 मिनट तक जिले में रहे। सबसे पहले उनका हेलीकाप्टर 1ः45 मिनट पर टीडी कालेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा। जहां वह पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद वह सीधे गन व्यवसायी स्व. नंदलाल के घर पहुंचे जहां उन्होंने नंदलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।



उसके बाद वह नंदलाल के परिजनों से मिले। इस दौरान करीब 20 मिनट उनकी बातचीत होती रही। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं। वहीं उन्होंने आरोपी सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात की। इसके बाद सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सरकार की कमी है कि जिसके सूदखोरों से व्यापारी प्रताड़ित हो रहे है। जब बैंकों में रूपये भरे है तो फिर व्यापारियों को सूदखोरों से पैसे क्यों लेना पड़ रहा है। यदि पीड़ित परिवार कहना कि दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए तो आखिर बुलडोजर पीड़ित परिवार को न्याय कब दिलाएगा। उसके बाद अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत की फिर वहां से वह टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. मनन दुबे के घर पहुंचे, वहां भी वह लगभग कुछ देर परिवार के लोगों से बातचीत की। फिर वह वहां से सीधे हेलीपैड स्थल पहुंचे। पहले से प्रस्तावित मीडिया से बातचीत कार्यक्रम में वह शामिल हुए। जहां मीडिया से उन्होंने करीब 10 मिनट वार्ता की। उसके बाद वह हेलीकाप्टर से अन्य जिले में आयोजित कार्यक्रम के लिये रवानाहो गये।

अखिलेश ने इनसे की बात
टीडी कालेज ग्राउंड में हेलीकाप्टर से पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री सनातन पांडेय, विधायक संग्राम यादव, जयप्रकाश अंचल, मो. रिजवी, राजीव राय, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, रणजीत चौधरी, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, व्यासजी गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, मिठाई लाल भारती, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, नईम खां मुन्ना, अरविंद गिरि, मृत्युंजय तिवारी बबलू, रामजी गुप्ता, राजन कन्नौजिया, मदन राय, अमित यादव, अंशुमान त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, यशवीर सिंह, निशू श्रीवास्तव आदि लोग थे।
इनसेट
व्यापारी नेताओं में सुनील सराफ, लक्ष्मण गुप्ता, अशोक गुप्ता, राहुल आदि के अलावा दीना गुप्ता और पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय स्व. नंदलाल गुप्ता के घर मौजूद रहे। जैसे ही अखिलेश यादव यहां पहुंचे पुष्पांजलि अर्पित कराने के बाद परिवार से मुलाकात करायी।
