
रोशन जायसवाल /हैदर अली व राजू
बलिया। इस बार दुर्गा पूजा मेें भक्तों को चंद्रयान-3 और कलकत्ता के राधा मंदिर का दर्शन करने को मिलेगा। करीब एक महीने स ेचल रही तैयारियों को दुर्गा पूजा आयोजन समितियों ने अंतिम रूप दे दिया हैैै। अष्टमी के दिन से दुर्गा पंडालों में भीड़ उमड़ेगा। जहां एक तरफ आयोजन समिति के लोगों ने महिला और पुरूष के अलग-अलग दर्शन करने के लिये बैरिकेडिंग आदि किये है वहीं जिला प्रशासन शांति व्यवस्था हेतु चप्पे-चप्पे पर पुलिस की व्यवस्था की है। सीओ कोतवाल व थानेदार व चौकी प्रभारी शहर क्षेत्र में नजर रखेंगे। इस बार दुर्गा पूजा में जापलिनगंज दुर्गा मंदिर के पास चंद्रयान-3 का जबरदस्त पंडाल बनकर तैयार है। यहां मां दुर्गा के दर्शन से पहले लोग चंद्रयान-3 का दर्शन कर रहे है और सेल्फी भी ले रहे है। वहीं लोहापट्टी में स्थित कलकत्ता के राधा मंदिर का दर्शन भी हो रहा है।
इनसेट
आइये जानें कहां-कहां सजा है मां का दरबार
दुर्गा पूजा आयोजन समिति की तरफ से कासिम बाजार, आर्य समाज रोड, बालेश्वर घाट, चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, जापलिनगंज, भृगु मंदिर, कदमतर, ओक्डेनगंज, चित्तू पांडेय चौराहा, गड़हा मोहल्ला, शास्त्री नगर, रामलीला मैदान के पीछे गांधी नगर, कोतवाली, मिड्ढी, आवास विकास कालोनी, तिखमपुर आदि जगहों पर मां का दरबार सजा है।
इनसेट
श्री भृगु जी नवयुवक मंगल दल भृगुआश्रम

श्री भृगु जी नवयुवक मंगल दल 1983 से कर रहा पूजा, यहां के अध्यक्ष है राजेश गुप्ता, उन्होंने बताया कि जब मैं कक्षा आठ में पढ़ता था तभी से मंदिर प्रांगण मेें पूजा आदि किये जाते थे। लगातार 12 वर्षों से अध्यक्ष पद का कमान संभाले हुआ हूं।
इनसेट
मां शारदा नवयवुक दल दुर्गा मंदिर


लगभग 42 वर्षों से लगातार दूर्गा पूजा आयोजन हो रहा है। यहां इस बार चंद्रयान-3 माडल पर पंडाल बनाया गया है। बलिया के कलाकार रामकुमार द्वारा पंडाल को भव्य रूप दिया गया है।
इनसेट
जय मां शेरावाली नवयुवक समिति लोहापट्टी


इस बार यहां दुर्गा पंडाल को कलकत्ता के राधा मंदिर का रूप दिया गया है। 25 वर्षों से यहां पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें भक्तों की भीड़ रहती है।
इनसेट
आदर्श विकास समिति कासिम बाजार (गुरूद्वारा मोड़)


लगभग 50 वर्षों से इस समिति द्वारा पूजा किया जा रहा है। इस बार का पंडाल अन्य पंडालों से कुछ अलग है। पंडाल में स्थापित मां अंबे की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं गणेश भगवान नये परिधान में दिखायी दे रहे है। सिर पर साफा बांधे धोती कुर्ता में नजर आ रहे है।
इनसेट
राष्ट्रीय संस्कृति समिति कासिम बाजार

लगभग 30 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यहां पंडाल में मां अुबे की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गयी है। रोशनियों से जगमगाता यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बच्चों द्वारा लोगों को प्रसाद दिया जा रहा है।
इनसेट
मां भक्त सेवा समिति गांधी नगर


लगभग 26 सालों सें यहां पूजा हो रही है। इस बार यहां के पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी हैै। पंडाल में भक्त गण आ रहे है और दर्शन पूजन करने के बाद प्रसाद लेकर प्रस्थान कर रहे है। पंडाल में पांच शेरों पर सवार मां दुर्गे की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है।