रोशन जायसवाल


बलिया। सीयर ब्लॉक अर्न्तगत सोनाडीह में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र यहां 15 अप्रैल को आयेंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। सोनाडीह में प्राचीन मंदिर मां का दर्शन भी करेंगे। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मंगलवार की शाम सोनाडीह पहुंचे, यहां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह पहले से यहां मौजूद थे। करीब एक घण्टे तक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के साथ कार्यक्रम का निरीक्षण करते रहे। वैसे इस धार्मिक स्थल पर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह द्वारा बहुत ही सुन्दर तरीके से विकास कार्य कराये गये है, यही नहीं खुद स्वयं मजदूरों के साथ ब्लॉक प्रमुख ने श्रमदान भी किया है। इस समय सोनाडीह प्राचीन धार्मिक स्थल आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। वैसे इस स्थल पर दूर-दराज से लोग मां के दर्शन के लिए आते है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर सहित अन्य जनपदों से लोग आते है। यही नहीं बिहार से भी लोग सोनाडीह में आते है। आलोक सिंह ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को सोनाडीह के धार्मिक स्थल के बारे में जानकारी भी दी है।
15 व 16 अप्रैल को रहेंगे मुख्य सचिव
बलिया। सीयर ब्लॉक क्षेत्र के सोनाडीह के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिम पट्टी स्थित हॉस्पिटल का भी निरीक्षण करेंगे, उसके बाद सांसद, मंत्री व विधायको के साथ बैठक भी करेंगे। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर तैयारिया जोर शोर से चल रही है। वैसे उनका आगमन बलिया में दूसरी बार हो रहा है। पहली बार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 19 अगस्त 2022 को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर आये थे और विभिन्न कार्यक्रमों में वे शामिल हुए थे।
सोनाडीह स्थित है मां भगेश्वरी मंदिर
बलिया। जिले के बेल्थरारोड तहसील मुख्यालय से 15 किमी पश्चिम दिशा में मां भगेश्वरी मंदिर सोनाडीह में यह प्राचीन मंदिर अवस्थित है। इस स्थल पर मुख्य सचिव दुर्गा मिश्र का आगमन 15 अप्रैल को होगा।
