
बलिया। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव छात्रसभा अभिषेक सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए रसड़ा, चिलकहर, फेफना के बाद सीधे मां कपिलेश्वरी भवानी मन्दिर पहुंचें। दर्शन पूजन के बाद उनका जोरदार स्वागत युवाओं ने किया। उसके बाद काफिला सागरपाली, माल्देपुर मोड़, चित्तू पांडय चौराहा, होते हुए बलिया सपा कार्यालय पहुंचा और जोरदार स्वागत किया गया। अभिषेक सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 इमरान का धन्यवाद देता हूंू और आभार व्यक्त करता हूं।

उधर अभिषेक सिंह के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओ में आपार उत्साह और जोश देखा गया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह ने कहा कि 2024 में भाजपा का सफाया हो जाएगा और इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का जनता से मोह भंग हो चुका है, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर है, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, किसानों, छात्रों, नौजवानों का शोषण हो रहा है। आने वाले समय में जनता ऐसी अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेकेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव सनातन पांडेय, बीरबल राम, साथी रामजी गुप्ता, कामेश्वर सिंह, अमित, डॉ. विश्राम यादव, त्रिवेणी नाथ तिवारी, अमित सिंह, सुजीत तिवारी, चिंता देवी, अमित राय, मिंटू खान, जुबेर सोनू, धनंजय बिसेन, राना कुणाल, टी. एन. यादव, जेडी, छोटू यादव, अप्पू पाल, चन्दन यादव आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया।