
बेल्थरा रोड (बलिया)। शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के मार्ग दर्शन में स्थानीय नगर के राधिका मैरिज हॉल में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन बुद्धवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक अनुष्ठान के कारण समूचा इलाका वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो चुका है। बनाए गए 24 कुंडीय यज्ञशाला में विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र के अलावे महामृत्युंजय मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र आदि से विशेष आहुति प्रदान की गई। इस बीच यज्ञशाला में ही विद्यारंभ, दीक्षा, यज्ञोपवित संस्कार भी संपन्न हुए। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक योगेश पटेल ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि सम्पूर्ण सृष्टि ही यज्ञमय है। जीवन की उत्पत्ति भी यज्ञ से हुई है। माता पिता के किए गए यज्ञ से हमारा सुखद जीवन चल रहा है। हमारे शरीर का भी प्राविधान यज्ञ की ही तरह चल रहा है चल रहा है। इस आयोजन में संतोष कुमार गुप्ता, राकेश बरनवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, माखन मद्धेशिया, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गुलाब चन्द गुप्ता, दयानन्द मद्धेशिया, डॉ. श्रीराम गुप्ता आदि सहयोग में जुटे रहे।