
बलिया। साइबर सेल बलिया द्वारा शशि प्रकाश के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 99999.00 रूपये को 25 जुलाई 2023 को उनके खाते मे वापस कराया गया। 12 अप्रैल 2023 को शिकायतकर्ता शशि प्रकाश पुत्र रवि प्रकाश निवासी मोहल्ला आर्यसमाज रोड थाना कोतवाली बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 10 अप्रैल 2023 को कुल 99999 रूपये (शब्दो में निन्यानवे हजार नौ सौ निन्यानवे मात्र) फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की गयी, जिसके फलस्वरूप 25 जुलाई 2023 को शिकायतकर्ता शशि प्रकाश के खाते में धोखधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल 99999 रूपये को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता शशि प्रकाश द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल पुलिस टीम बलिया निरीक्षक संजय शुक्ल (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (साइबर सेल), आरक्षी शिव चन्द्र यादव (साइबर सेल), म0 आरक्षी ऋचा शुक्ला (साइबर सेल), म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल) शामिल रहे।