Ballia : मुंबई में बलिया के पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम

बलिया। मुंबई में हुए गर्डर हादसा में बलिया के पांच लोगों की मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी मृतक बलिया जिले से दो वक्त की रोटी की जुगाड़ में मुंबई आये थे। यह हादसा मुंबई से सटे पालघर जिले के शहापुर तहसील अंतर्गत सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान गर्डर लांच करते समय हुई। इसमें 20 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सुपरवाइजर सहित बलिया जिले के पांच लोग शामिल है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने मृतक के परिवारों को 5 लाख तथा केंद्र सरकार ने दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। मृतकों में सुपरवाइजर अरविंद कुमार उपाध्याय निवासी बलुआ नगरा, नितिन सिंह निवासी रसड़ा, देहरी कतवारी के रहने वाले ललन बुलेट राजभर, आनंद कुमार और राधेश्याम यादव निवासी गौर मदनपुरा नगरा की मौत इस दुर्घटना में हुई है। बलिया के मरने वाले सभी मृतक 22 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक परिवार का पेट भरने के लिए मुंबई आये थे।

Leave a Comment