
बलिया। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया के शिक्षा क्षेत्रों तथा बांसडीह तहसील कमेटी का चुनाव बिगही बहुआरा इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई। बांसडीह तहसील की अध्यक्ष अभिलाषा ओझा तथा मंत्री शिवेन्द्र, बांसडीह ब्लॉक के अध्यक्ष राजकिशोर तथा मंत्री रजनी वर्मा, रेवती ब्लॉक के अध्यक्ष प्रियंका सिंह मंत्री सुगन यादव, बेरूवारबारी ब्लॉक के अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मंत्री शशिकांत पांडे तथा बेलहरी ब्लॉक के अध्यक्ष रमाकांत सिंह मंत्री राघवेंद्र सिंह सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संतोष पांडे ने पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग सरकार से किया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों के प्रोन्नति वेतनमान शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का एसीपी स्वीकृत करने की मांग किया। सम्मेलन में सर्वश्री भोला सिंह, ओम प्रकाश यादव, रामराज तिवारी, श्याम नारायण यादव, जय बहादुर सिंह, अनिल सिंह गिरीश उपाध्याय आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता शिवशंकर उपाध्याय तथा संचालन रविंद्र सिंह ने किया।

