Ballia : बेपटरी चल रही धान खरीद को लेकर दूसरे दिन भी किसान रहे आक्रोशित


रेवती।
स्थानीय विपणन कार्यालय स्थित धान क्रय केन्द्र पर बेपटरी चल रही धान खरीद पर मंगलवार की सुबह भी किसान आक्रोशित रहे। हालांकि किसानों से वार्ता के बाद धान तौल किया गया। अतुल कुमार पाण्डेय बब्लू के नेतृत्व में किसान स्थानीय विपणन कार्यालय स्थित धान क्रय केंद्र पर मंगलवार की सुबह सांकेतिक धरना पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि धान की खरीद क्रमवार हो। बब्लू पाण्डेय ने कहा कि जिन किसानों का 5 जनवरी से पहले जो टोकन बना था, उधर 24 दिसंबर से पूर्व जिन किसानों का नाम रजिस्टर पर अंकित किया गया था उनकी सत्यापन प्रतिलिपि क्रय केंद्र के कार्यालय पर जमा है। उन समस्त किसानों के धान की खरीद क्रम से किया जाय। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह धरना तो सांकेतिक है यदि 48 घंटों के अंदर क्रय केंद्र की स्थिति नहीं सुधरी और किसानों का धान नियम बना कर यदि नहीं लिया गया तो किसान बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।जिसकी सारी जिम्मेदारी धान क्रय विभाग की होगी।धरनारत रहे नगर रेवती के किसान संजय सिंह ने बताया कि मैं अपना 50 कुंतल धान ट्रैक्टर पर लाद कर लाया और यहां पुलिस की बुलाने की धमकी दी गयी। झख मार कर अपना अनाज वापस ले जाना पड़ा।सुमेर सिंह, बृज विहारी लाल,गरज राय,निर्मल पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय,मुन्ना सिंह कुसौरी, सुरेश गोंड़, खानपुर के रामेश्वर यादव, हरपुर के हरि श्याम वर्मा, त्रिकालपुर के दामोदर पाल आदि किसान पांच दिन से लेकर सवा माह से अपने प्रपत्र बनाकर क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनका धान बिक नहीं रहा है। किसानों ने चेताया कोरोना के फैलते स्वरूप में यथा शीघ्र हमारे अनाज की खरीद कर ली जाय।

इसे भी पढ़े -   Ballia : नम आंखों व अनेक शुभकामनाओं के साथ छात्रों को दी गई विदाई

Leave a Comment