
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज (बलिया)। छठ पूजा को लेकर रविवार के शाम श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर सती घाट, बहुआरा घाट, शिवपुर गंगा घाट पर छठ पर्व मनाया। करीब तीन

बजे से घर के पुरुष अपने माथे पर दउरा लिए आगे चले पीछे से घर की महिलाए छठ गीत गाती अपने अपने छठ घाटों पर पहुंची। जहां पूजन कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पुलिस प्रशासन भी सतर्क मोड में था। जहां थानाध्यक्ष

एक एक कर घाटों पर चक्रमण कर रहे थे तो गंगा घाटों पर पुलिस के जवान और होमगार्ड के जवानों की तैनाती कर दी गई थी। नदी में कोई अनहोनी न हो इसके लिए पहले ही थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने ग्राम प्रधानों के मदद से नदी में बैरकेटिंग की व्यवस्था कर दिया था।