
बलिया। जिलाधिकारी सुल्तानपुर दियारा में सरयू नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां के ग्राम प्रधान से पिछले साल की बाढ़ और इस साल की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि हर साल लगभग एक किलोमीटर का क्षेत्र बाढ़ में समा जाता है और बाढ़ का पानी पास बने बांध तक पहुंच जाता है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को बाढ़ के दौरान शासन स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।