Ballia : पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह 51 वर्ष की उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात आपसी कलह में गोली लगने से मौत हो गयी। वहीं बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी मनीष सिंह 40 वर्ष घायल हो गया। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पड़ताल में जुट गयी। इस मामले में मृतक की पुत्री कोमल ने नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक शत्रुघ्न सिंह पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के भसुर है। सोमवार की देर रात वह पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 10 स्थित आवास पर गये थे। आरोपी मनीष सिंह जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है उसे लखनऊ उपचार के लिए ले जाने की बातचीत चल रही थी। इसी बीच वह बन्दूक लेकर गोली चला दी जो चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह को जा लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मनीष के भी पैर गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Comment