
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज में होने वाले गायत्री यज्ञ के लिए जल यात्रा रविवार के दिन निकाला गया। जल यात्रा गाजे बाजे सैकड़ों की संख्या महिलाए पुरुषो ने भाग लिया। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज में गायत्री यज्ञ के लिए रविवार के दिन भव्य कलश यात्रा निकाला गया गया। यज्ञ स्थल से पूजन कर कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से निकला। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने हाथो व माथे पर घड़ा लिए जय माता दी के उदघोष के साथ आगे बढ़ा। कलश यात्रा सेमरिया ढाले होते हुए शिवपुर घाट पर पहुंचा जहा पूजन कर घड़े में जल भरा गया और वहा से पुनः उसी रास्ते लालगंज यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहा जल रखा गया। कार्यक्रम के संयोजक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कल से 24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ का शुरुआत होगा जिसका समापन बुधवार का होगा। इन तीन दिनों में शाम को संगीतमय प्रवचन किया जाएगा। सुबह में योगा का कार्यक्रम रखा गया है। बुधवार को पूर्णाहुति होगा। कलश यात्रा में पुलिसिया व्यवस्था चाक चौबंद किया गया था। इस अवसर पर हीरालाल गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, राहुल पाठक, रविन्द्र केशरी, कार्तिक केशरी, इंद्र कुमार, जवाहर गुप्ता आदि मौजूद रहे।