
बैरिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर बाबा धाम शुभनथही में आयोजित रुद्र महा यज्ञ में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर साधु-सन्तांे के साथ ही स्त्री-पुरूष व बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में शोभायमान हो रहे थे। हरहर महादेव के जयघोष के साथ कलश लेकर चल रहे श्रद्धालुओं को देखने के लिए लोग अपने घर के छतों पर चढ़कर पुष्प वर्षा कर रहे थे। गंगा तट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र गंगाजल भरने के बाद उसे यज्ञ मंडप में विधि-विधान से रखा। 13 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले यज्ञ में काशी से पधारे आचार्य बुद्धि सागर जी व उनके साथ पहुंचे विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था। इस मौके पर जाने-माने संत विनय ब्रह्मचारी जी यज्ञ के व्यवस्थापक ध्रुव जी महाराज के अलावा यज्ञ के यजमान तारकेश्वर मिश्र, अशोक मिश्र, शिवजी सिंह, सतीश सिंह, सुरेश सिंह, जयराम सिंह, राम सुरेश मिश्रा, लक्ष्मण मिश्र आदि शामिल रहे।

