
बांसडीह। स्थानीय नगर पंचायत के भाजपा से अधिकृत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेनू सिंह को निकाय चुनाव में वर्तमान निर्दल प्रत्याशी एवं भाजपा के टिकट की दौड़ में शामिल रहे संजय कुमार सिंह मुन्ना ने इस बार अपना पर्चा वापस लेते हुए निकाय चुनाव में समर्थन किया है। गुरुवार को स्थानीय विधायक केतकी सिंह के साथ तहसील पहुंच पर्चा वापस लेते हुए कहा कि मैं भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर नगर पंचायत बांसडीह के निवर्तमान अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेनू सिंह के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने का काम करेंगे। वहीं इस समर्थन के बाद निवर्तमान अध्यक्ष रही रेनू सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम विकास में विश्वास करते है। हमने नगर का सर्वांगीण विकास किया है जो कार्य अधूरे है उनको जनसहयोग से पूरा कराया जाएगा।

