Ballia : धान चुन रहा था मासूम झबलू, तभी हुआ भयानक हादसा

बलिया। नगरा थाना अंतर्गत खारी गांव में धान की कटाई करते समय हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खारी गांव में शनिवार की शाम हार्वेस्टर से धान की कटाई हो रही थी। गांव के ही मोहित पुत्र झबलू 8 वर्ष हार्वेस्टर के चालक का खाना लेकर खेत में पहुंचा। मोहित खाना रख कर कटाई के बाद बचे धान को अपने लिये चुनने लगा। इसी बीच वह हार्वेस्टर के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीरावस्था में उपचार हेतु वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र का कहना है कि पीडित पक्ष से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कारवाई की जाएगी।

Leave a Comment